शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी टाटा स्टील (Tata Steel) के निदेशक समूह की बैठक

13 अगस्त को स्टील उत्पादक और आपूर्तिकर्ता टाटा स्टील (Tata Steel) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने के पर विचार किया जायेगा। गौरतलब है कि टाटा स्टील उसी सीमा में डिबेंचर जारी करेगी, जिसमें 20 जुलाई को हुई कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने मंजूरी दी थी।
उधर बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 577.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 580.00 रुपये पर खुल कर सत्र के मध्य में 587.00 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 7.45 रुपये या 1.29% की बढ़ोतरी के साथ 585.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 747.25 रुपये और निचला स्तर 493.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख