शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) ने 11 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने बुधवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना, 2016 के तहत यह शेयर आवंटित किये, जो कि हर प्रकार से मौजूदा शेयरों के बराबर होंगे।
उधर बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 1,422.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,419.10 रुपये पर खुल कर सत्र के मध्य में 1,438.00 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 9.90 रुपये या 0.70% की बढ़ोतरी के साथ 1,432.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,560.00 रुपये और निचला स्तर 726.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख