शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शुद्ध लाभ में 12.1% की गिरावट

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के मुनाफे में 12.1% की गिरावट आयी।

हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 15.5% बढ़ी। पिछले कारोबारी वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 518.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 455.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं अरबिंदो फार्मा की शुद्ध आमदनी 3,678.75 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,225.27 करोड़ रुपये रही। बता दें कि अरबिंदो फार्मा का मुनाफा और एबिटा जानकारों के अनुमान से कम रहा, जबकि आमदनी अनुमान से अधिक रही।
साल दर साल आधार पर ही इसका एबिटा 14.7% की गिरावट के साथ 711.06 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 594 आधार अंक घट कर 16.7% रह गया। इसके अलावा नये उत्पाद बाजार में उतारने से कंपनी का सूत्रीकरण व्यापार अमेरिका में 11.5% की बढ़ोतरी के साथ 1,88.96 करोड़ रुपये और यूरोप में 30.7% अधिक 1,199.1 करोड़ रुपये हो गया। वहीं स्थिर मुद्रा (constant currency) में अरबिंदो की अमेरिकी बिक्री 7% अधिक रही।
बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 600.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 597.15 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब पौने 12 बजे अरबिंदो फार्मा का शेयर 2.85 रुपये या 0.47% की बढ़त के साथ 603.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख