शेयर मंथन में खोजें

14 तिमाहियों बाद हुआ जिंदल स्टील (Jindal Steel) को मुनाफा

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में जिंदल स्टील (Jindal Steel) 109.89 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही।

इससे पहले लगातार 14 तिमाहियों में कंपनी घाटे में रही। जिंदल स्टील को 2017 की समान अवधि में भी 421.43 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। व्यय में बढ़ोतरी के बावजूद आमदनी में इजाफे से कंपनी को इस बार लाभ हुआ है। साल दर साल आधार पर ही जिंदल स्टील की अप्रैल-जून तिमाही आमदनी 6,126.61 करोड़ रुपये से 57.76% की बढ़ोतरी के साथ 9,665.35 करोड़ रुपये रही। कंपनी के कुल व्यय भी 6,636.71 करोड़ रुपये से 41.66% बढ़ कर 9,401.68 करोड़ रुपये के रहे।
इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही जिंदल स्टील का तिमाही उत्पादन 12.7 लाख टन से 31% बढ़ कर 16.5 लाख टन और बिक्री 11.5 लाख टन के मुकाबले 40% की बढ़ोतरी के साथ 16.1 लाख टन रही। वहीं जिंदल स्टील का एबिटा 1,353 करोड़ रुपये से 68% अधिक 1,353 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 147 आधार अंकों की बढ़त के साथ 23.6% रहा।
बीएसई में जिंदल स्टील का शेयर 217.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 219.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद जिंदल स्टील के शेयर का रुख नीचे ओर रहा है। करीब साढ़े 12 बजे जिंदल स्टील का शेयर 5.90 रुपये या 2.72% की कमजोरी के साथ 211.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख