शेयर मंथन में खोजें

साल दर साल आधार पर गेल (GAIL) के मुनाफे में 23% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर गेल (GAIL) के 2018 के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 23% की वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 1,026 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 1,259 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। गेल के मुनाफे को इसकी आमदनी में बढ़त से सहारा मिला, जो कि समान अवधि में 15,431 करोड़ रुपये से 12% बढ़ कर 17,299 करोड़ रुपये हो गयी। इसके अलावा गेल का एबिटा 32.3% की बढ़ोतरी के साथ 2,244 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 13% रहा।
बता दें कि प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से गेल की आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है। साल दर साल आधार पर ही गेल की प्राकृतिक गैस बिक्री 24% और ट्रांसमिशन में 7% का इजाफा हुआ। वहीं पेट्रोकेमिकल बिक्री में 27%, तरल हाइड्रोकार्बन बिक्री में 7% और एलपीजी ट्रांसमिशन में 1% की वृद्धि दर्ज की गयी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को गेल का शेयर 12.75 रुपये या 3.40% की कमजोरी के साथ 362.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 392.20 रुपये और निचला स्तर 267.23 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख