शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को मिला आपूर्ति ठेका

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को 352.3 करोड़ रुपये का आपूर्ति ठेका मिला है।

ठेके के तहत विश्व में बड़े व्यास पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी को अमेरिकी बाजार में पाइपों की आपूर्ति और पाइपों से संबंधित अन्य सेवाएँ देनी हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास 1,514 केएमटी के ठेके हो गये हैं, जिनका मूल्य 10,900 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को वेलस्पन कॉर्प के शेयर में गिरावट देखने को मिली। कल यह 1.90 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 127.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 197.00 रुपये और निचला स्तर 103.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख