शेयर मंथन में खोजें

61.1% बढ़ा कोल इंडिया (Coal India) का मुनाफा

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 61.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 2,350.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,786.4 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कोल इंडिया की शुद्ध आमदनी भी 19,810.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.1% बढ़ कर 22,598 करोड़ रुपये रही। हाँलाकि कोल इंडिया के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे हैं।
कोल इंडिया का एबिटा 62.8% बढ़ कर 5,732.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 520 आधार अंकों के इजाफे के साथ 23.6% हो गया। अप्रैल-जून में कंपनी का उत्पादन 15.23% बढ़त के साथ 13.69 करोड़ टन और बिक्री 11.7% अधिक 15.35 करोड़ टन रही।
उधर बाजार में गिरावट के बावजूद बेहतर नतीजों के सहारे कोल इंडिया का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में कोल इडिया का शेयर 276.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 280.00 रुपये पर खुला। 10.20 बजे के करीब कंपनी का शेयर 4.60 रुपये या 1.67% की बढ़त के साथ 280.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख