शेयर मंथन में खोजें

घाटा होने के कारण फिसला हैथवे केबल (Hathway Cable) का शेयर

हैथवे केबल (Hathway Cable) के शेयर में आज 4% से अधिक की कमजोरी आयी है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2.63 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कंपनी को 27.16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 129 करोड़ रुपये से 0.6% बढ़ कर 129.8 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही हैथवे केबल का एबिटा 4.6% घट कर 46.88 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एबिटा मार्जिन 0.84% सुधर कर 2% हो गया।
दूसरी तरफ बीएसई में हैथवे केबल का शेयर 18.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 17.90 रुपये पर खुल कर 18.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। यानी कंपनी का शेयर अभी तक लाल निशान में ही रहा है। सवा 12 बजे के करीब हैथवे केबल के शेयरों में 0.75 रुपये या 4.07% की गिरावट के साथ 17.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख