शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख औषधि कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने कंपनी को सीक्वा (साइक्लोस्पोरिन ओफ्थैल्मिक सॉल्युशन) के लिए हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल शुष्क आँख रोगी में आँसू उत्पादकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। अमेरिका में सीक्वा की बिक्री सन फार्मा की सहायक कंपनी ब्रांडेड नेत्र विज्ञान इकाई सन ओफ्थैल्मिक करेगी।
इस खबर से सन फार्मास्यूटिकल के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 601.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 609.00 रुपये पर खुल कर 618.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.40 बजे के करीब सन फार्मास्यूटिकल के शेयरों में 12.15 रुपये या 2.02% की बढ़ोतरी के साथ 613.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख