शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल पेमेंट्स बैंक और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने मिलाया हाथ

एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस (Bharti Axa Life Insurance) ने साझेदारी की है।

दोनों कंपनियों ने यह साझेदारी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) पेश करने के लिए की है। पीएमजेजेबीवाई एक सरकारी जीवन बीमा योजना है, जिसका लक्ष्य गैर-बीमाकृत लोगों के बीच जीवन बीमा निवेश में वृद्धि तथा देश के आर्थिक समावेशन में योगदान देना है।
भारती एक्सा पीएमजेजेबीवाई सेवा देती है, जिसके तहत वार्षिक 330 रुपये के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर मिलता है। यह सुविधा अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक के सभी 18-50 वर्ष आयु के बचत खाताधारक प्राप्त कर सकते हैं। इस पॉलिसी की प्रक्रिया सुरक्षित और उपभोक्ता की सुविधा के लिहाज से पूरी तरह डिजिटल है।
करार के अनुसार पीएमजेजेबीवाई सेवा एयरटेल पेमेंट्स बैंक के देश भर में फैले 1 लाख बैंकिंग केंद्रों पर उपलब्ध होगी। देश के दूरस्थ इलाकों तक पहुँचाने के लिए एयरटेल इसे 5 लाख बैंकिंग केंद्रों पर शुरू करेगी।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 366.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 371.95 रुपये पर खुला और सवा 11 बजे के करीब 372.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे एयरटेल के शेयरों में 4.60 रुपये या 1.26% की मजबूती के साथ 371.10 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख