शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने फिलिपींस में उतारे दो नये स्कूटर

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने फिलिपींस में दो नये स्कूटर पेश किये हैं। इनमें टीवीएस डैज (TVS Dazz) और टीवीएस किंग (TVS King) शामिल हैं।

यूरो-III के मानकों को पूरा करने के लिए कंपनी ने 110 सीसी वाली टीवीएस डैज पेश किया है, जो कि सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन और सीवीटी इकाई से लैस है। वहीं 200 सीसी वाली टीवीएस किंग एक तिपहिया यात्री वाहन है। यह आधुनिक, कम घर्षण और न्यूनतम आरपीएम के साथ अधिकतम टॉर्क के साथ 7 पोर्ट-इंजन से लैस है। टीवीएस किंग बार-बार बिना गियर बदले ही शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए उपयुक्त है।
आज टीवीएस मोटर के शेयर में सीमित दायरे में उठापटक देखने को मिली है। बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 519.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लाल निशान में 515.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.45 रुपये या 0.28% की हल्की कमजोरी के साथ 517.90 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख