शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से उछला एनबीसीसी (NBCC) का शेयर

बाजार में गिरावट के बावजूद ठेका मिलने से सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में आज 4.5% से अधिक की मजबूती दर्ज की गयी।

एनबीसीसी को एक अन्य पीएसयू कंपनी सेल (SAIL) से राउरकेला स्टील संयंत्र में इस्पात पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल इंस्टिट्यूट और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण करने के लिए 250 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। 156 बिस्तर वाले अस्पताल में कार्डियोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलोजी विशेष सुविधाएँ होंगी। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और मेडिकल इंस्टिट्यूट 3 लाख वर्ग मीटर में फैला होगा।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 72.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 72.90 रुपये पर खुला। शुरुआत में हल्की गिरावट के बाद अंत तक इस शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला। अंत में यह 3.30 रुपये या 4.56% की मजबूती के साथ 75.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख