शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने बढ़ाये वाहनों के दाम

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने वाहनों की कीमतों में 6,100 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक की बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने कमोडिटी और वितरण लागत में बढ़त और प्रतिकूल विदेशी मुद्रा दर से थोड़ी राहत पाने के लिए यह फैसला लिया है। मारुति के वाहनों के नये दाम 16 अगस्त से ही प्रभावी हैं।
मारुति के वाहनों की रेंज में ऑल्टो 800 से मध्य-आकार वाली सेडान सियाज तक हैं, जिनके दाम 2.51 लाख रुपये से 11.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही मारुति ने वाहनों के दाम बढ़ाने के संकेत दे दिये थे।
वाहनों के दाम बढ़ाने की खबर से बाजार में गिरावट के बावजूद मारुति सुजुकी के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में मारुति का शेयर 9,129.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 9,130.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान पौने 11 बजे के करीब 9,236.00 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 72.10 रुपये या 0.79% की मजबूती के साथ 9,201.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख