शेयर मंथन में खोजें

27 अगस्त को वित्तीय नतीजे घोषित करेगी जेट एयरवेज (Jet Airways)

वित्तीय संकट से गुजर रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में आज 1% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी के शेयर में मजबूती 27 अगस्त को वित्तीय नतीजे पेश करने के ऐलान के बाद आयी है। इससे पहले जेट एयरवेज ने 10 अगस्त को वित्तीय नतीजे घोषित करने की जानकारी दी थी, मगर फिर यह निर्णय रद्द कर दिया गया था।
जानकारों का मानना है कि मौजूदा वित्तीय संकट के कारण भविष्य में दिक्कतें बढ़ने की संभावना से निवेशकों ने जेट एयरवेज में हाल के दिनों में भारी बिकवाली की है। अधिक कर्ज, सुस्त विकास, तीखी प्रतिस्पर्धा और ईंधन की बढ़ती कीमतों से कंपनी काफी में है। स्थिति से निपटने के लिए जेट एयरवेज ने पायलटों सहित अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती का भी निर्णय लिया था, जिसे कर्मचारियों के विरोध के बाद वापस ले लिया गया था।
इस बीच 300.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 303.25 रुपये पर शुरुआत के बाद करीब पौने 12 बजे जेट एयरवेज के शेयरों में 3.40 रुपये या 1.13% की बढ़ोतरी के साथ 303.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख