शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) को स्कॉटलैंड में मिला नया ठेका

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) को स्कॉटलैंड में इम्प्रूवमेंट सर्विस (Improvement Service) से एक नया ठेका मिला है।

इम्प्रूवमेंट सर्विस, स्कॉटलैंड में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और स्थानीय सरकारी सेवाओं में सुधार के लिए राष्ट्रीय संस्थान है। सफल पाँच वर्षीय करार के बाद टीसीएस अवॉर्ड विजेता प्रमाणीकरण 'माइअकाउंट' सर्विस और इसके विस्तृत पोर्टफोलियो के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म सेवा जारी रखेगी। पहले पाँच वर्षों में टीसीएस की सेवा की उपभोक्ता संतुष्टि 99% से अधिक रही थी। माइअकाउंट के जरिये स्कॉटलैंड के परिवारों को लाभकारी ऑनलाइन सार्वजनिक सेवाएँ दी जाती हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,008.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,014.00 रुपये पर शुरुआत के बाद सीमित दायरे में रहा है। करीब 12 बजे टीसीएस के शेयरों में 2.25 रुपये या 0.11% की बढ़ोतरी के साथ 2,011.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख