शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने किया अमेरिकी फुटबॉल टीम के साथ करार

खबरों के अनुसार आईटी फर्म टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने अमेरिका में स्थित फुटबॉल टीम जैक्सनविल जैगुआर्स के साथ चार वर्षीय तकनीकी करार किया है।

टेक महिंद्रा फुटबॉल टीम को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा विश्लेषण जैसे आधुनिक उपकरण प्रदान करेगी, जिससे टीम के प्रशंसकों और फ्रंट ऑफिस क्षमताओं के अनुभव में सुधार होगा। कंपनी ने सौदे की रकम की घोषणा नहीं की है। यह साझेदारी उन क्षेत्रों में स्थानीय समुदाय के साथ जुड़ने के लिए टेक महिंद्रा के प्रयास का हिस्सा है, जहाँ कंपनी मौजूद है।
इस खबर से टेक महिंद्रा के शेयर भाव में 2% से अधिक की बढ़त हुई है। बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 667.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 669.40 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 14.55 रुपये या 2.18% की बढ़ोतरी के साथ 681.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख