शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) बेचेगा 12 गैर-निष्पादित संपत्तियाँ

खबरों के अनुसार ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों को 12 एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्तियाँ) खाते बेचने की योजना बना रहा है।

दरअसल आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने एनपीए का निपटान करने या फिर उन्हें दिवालिया अदालत ले जाने के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा रखी है। ऐक्सिस बैंक इससे पहले ही 12 एनपीए खाते बेचने का प्रयास कर रहा है।
इन कंपनियों में लैंको सोलर, रीजेंट पावरटेक, साईं रीजेंसी, साईं वर्धा पावर जनरेशन, बल्लारपुर इंडस्ट्रीज, शक्ति शुगर्स, यूरोटास इन्फ्रा, जेबीएफ इंडस्ट्रीज, भारत सॉल्ट रिफाइनरी और जखऊ सॉल्ट कंपनी शामिल हैं। गौरतलब है कि कुछ बैंकों ने पहले ही इन कंपनियों के ऋण संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों को बेच दिये हैं।
इस खबर से ऐक्सिस बैंक के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है। बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 623.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 631.00 रुपये पर खुला और 634.80 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 1.30 बजे बैंक के शेयरों में 1.75 रुपये या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 625.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख