शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के मुख्य वित्तीय अधिकारी ने दिया इस्तीफा

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एमडी रंगनाथ (M.D. Ranganath) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

आज शनिवार को इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने रंगनाथ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालाँकि वे अपने पद पर 16 नवंबर तक बने रहेंगे। इन्फोसिस एमडी रंगनाथ की जगह नये सीएफओ की तत्काल खोज शुरू करेगी।
रंगनाथ को देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी में 2015 में नियुक्त किया गया था। उनका इन्फोसिस में कुल कार्यकाल 18 वर्षों का रहा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इन्फोसिस का शेयर उठापटक के बीच 52 हफ्तों के शिखर (1,436.65 रुपये) तक चढ़ा। अंत में इन्फोसिस का शेयर 6.05 रुपये या 0.42% की बढ़त के साथ 1,431.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। करीब एक साल पहले 22 अगस्त 2017 को इन्फोसिस ने 861.50 रुपये तक डुबकी लगायी थी, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला भाव है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख