शेयर मंथन में खोजें

ट्राइजिन टेक (Trigyn Tech) की अमेरिकी इकाई को मिला ठेका

बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी ट्राइजिन टेक (Trigyn Tech) की अमेरिका में स्थित सहायक कंपनी ट्राइजिन टेक्नोलॉजी (Trigyn Technology) को साढ़े 4 वर्षीय ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के तहत कंपनी को अमेरिकी राज्य मिनेसोटा के लिए एंटरप्राइज स्टाफिंग सेवाएँ देनी हैं, जिनमें विश्लेषण, आर्किटेक्चर, डेटाबेस प्रशासन / डेवलपमेंट, डेस्कटॉप ऐप्पलिकेशन सपोर्ट, भौगोलिक सूचना तंत्र और दूरसंचार आदि शामिल हैं। इस ठेके से ट्राइजिन की क्षेत्र में स्थित मजबूत होगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में ट्राइजिन टेक के शेयर भाव में दोपहर बाद अच्छी मजबूती आयी। अंत में ट्राइजिन टेक का शेयर 4.10 रुपये या 3.44% की बढ़त के साथ 123.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 189.45 रुपये और निचला स्तर 87.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख