शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) करेगी चेक गणराज्य में स्थित कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) चेक गणराज्य में स्थित इंजीनियरिंग सेवा प्रदाता इंटर-इन्फॉर्मेटिक्स (Inter-Informatics) का अधिग्रहण करेगी।

8 करोड़ रुपये का यह खरीदारी सौदा टेक महिंद्रा अपनी सहायक कंपनी महिंद्रा इंजीनियरिंग (Mahindra Engineering) के जरिये करेगी, जो कि यूरोप में स्थित है। कंपनी की निवेश समिति ने इंटर-इन्फॉर्मेटिक्स की 100% अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी है। इंटर-इन्फॉर्मेटिक्स चेक गणराज्य के अलावा रोमानिया में भी कारोबार करती है।
बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 708.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 711.95 रुपये पर खुल कर 722.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 7.45 रुपये या 1.05% की बढ़त के साथ 715.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख