शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एलआईसी हाउसिंग, पीएनबी, ऐक्सिस बैंक और श्रेई इन्फ्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एलआईसी हाउसिंग, पीएनबी, ऐक्सिस बैंक और श्रेई इन्फ्रा शामिल हैं।

तिमाही नतीजे आज - एलआईसी हाउसिंग, एमएएस फाइनेंशियल, प्रतिभा इंडस्ट्रीज, सुंदरम फाइनेंस और ईसन रेरोल
अबान ऑफशोर - कंपनी का एजीएम 24 सितंबर को होगी।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज - बोर्ड ने शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दी।
टाटा इन्वेस्टमेंट - कंपनी का तिमाही मुनाफा 17.98 करोड़ रुपये से बढ़ कर 22.48 करोड़ रुपये का हो गया।
ओरिएंट बेल - कंपनी ने कोयम्बटूर में स्टोर खोला।
पीएनबी - बैंक ने कर्मियों को 10 करोड़ शेयर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी।
ऐक्सिस बैंक - बैंक ने केरल बाढ़ के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।
रुचि सोया - ऋणदाताओं ने अदाणी विलमर की 6,000 करोड़ रुपये की बोली को मंजूरी दी।
विविमेड लैब्स - बोर्ड ने विशेष रसायन व्यापार को न्यूनतम 275 करोड़ रुपये में बेचने पर विमर्श किया।
आदित्य विजन - बिहार में एक स्टोर अस्थायी तौर पर बंद किया गया।
श्रेई इन्फ्रा- सहायक इकाई ने अन्य सहायक कंपनी में 26% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख