शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) के नागपुर संयंत्र को मिली ईआईआर रिपोर्ट

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से अपने नागपुर संयंत्र के लिए ईआईआर (स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट) मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने इस संयंत्र का निरीक्षण मई 2018 में किया था। इस मौके पर ल्युपिन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियामक मानकों को पूरा करने के लिए कंपनी तत्पर है।
दूसरी ओर ल्युपिन का शेयर बीएसई में शुक्रवार को 3.50 रुपये या 0.39% की वृद्धि के साथ 907.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का शिखर 1,090 रुपये और निचला भाव 723.55 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख