शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए ने किया कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की इकाई के संयंत्र का निरीक्षण

अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की सहायक कंपनी लीवा फार्मा के वड़ोदरा में स्थित उत्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया है।

यूएसएफडीए ने 20 से 28 अगस्त के दौरान उत्पाद-विशिष्ट पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण पूरा किया है। निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए की ओर से 5 टिप्पणियाँ की गयी हैं, जिन पर लीवा 15 दिनों के अंदर प्रतिक्रिया देगी। बता दें कि वर्तमान में लीवा अमेरिकी बाजार में अभी किसी दवा का निर्यात नहीं करती है।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 396.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 396.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 385.90 रुपये तक फिसला। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयरों में 10.50 रुपये या 2.65% की गिरावट के साथ 385.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख