शेयर मंथन में खोजें

इसलिए आयी ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के शेयर में 8% से अधिक की तीखी उछाल

देश की सबसे अधिक विविध इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) के शेयर में आज 8% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी को निदेशक समूह ने एम्पियर व्हीकल्स में 80% हिस्सेदारी खरीदने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इनमें 31 दिसंबर तक 77 करोड़ रुपये में पहले चरण में ग्रीव्स कॉटन, एम्पियर व्हीकल्स में 67% हिस्सेदारी खरीदेगी, जबकि शेष 13% का अधिग्रहण अगले तीन सालों में किया जायेगा।
बीएसई में ग्रीव्स कॉटन का शेयर 146.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 157.55 रुपये पर खुला और 164.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 11.80 रुपये या 8.05% की बढ़ोतरी के साथ 158.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख