शेयर मंथन में खोजें

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5600-5700 के दायरे में : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है। 
यूरोप को लेकर वैश्विक बाजारों में चिंता कायम है। इसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। इसके साथ ही घरेलू मोर्चे पर राजनीतिक अनिश्चतता की वजह से भी बाजार पर दबाव बन रहा है। यह हफ्ता मार्च वायदा सीरीज के निपटान का है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी (Nifty) का निपटान 5600-5700 के दायरे में हो सकता है।
मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में अगर वैश्विक और घरेलू संकेत सकारात्मक मिलते हैं, तो बाजार वापसी कर सकता है। 
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और आईटी ठीक लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, ऑयल इंडिया, एचपीसीएल और इंडियन ऑयल के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 26 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख