शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 6050 के स्तर पर बाधा : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
निफ्टी (Nifty) को 6050 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ रहा है। मेरा कहना है कि निफ्टी के 6050 के स्तर पर जाने पर मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। आरबीआई की  बैठक के बाद बैंक क्षेत्र पर सबसे ज्यादा दबाव नजर आ रहा है। हालाँकि आईटी कंपनियों के शेयरों में अब मजबूती का रुख दिख रहा है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और धातु ठीक लग रहे हैं, जबकि बैंक कमजोर नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि जब भी बाजार में गिरावट आये, तो चुनिंदा कंपनियों के शेयर में निवेश करे। निवेश के लिहाज से  दवा, तेल-गैस और ऑटो कंपनियों के शेयर बेहतर दिख रहे हैं। लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से महिंद्रा ऐंड महिंद्रा,  टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, रैलीज, बीपीसीएल, ऑयल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 06 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख