शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5965 पर कड़ी बाधा : सलिल शर्मा (Sail Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी एक सीमित दायरे में ही नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5880-5965 के बीच रह सकता है।

मेरा मानना है कि अगर निफ्टी 5930 और 5965 के स्तरों को तोड़ देता है, तो एक हफ्ते के अंदर निफ्टी 6040 पर जा सकता है। वैश्विक शेयर बाजारों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बन रहा है। हालाँकि मुझे बाजार की दिशा सकारात्मक नजर आ रही है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु, तेल-गैस और बैंक मजबूत दिख रहे हैं, लेकिन आईटी कमजोर नजर आ रहा है। मेरी निवेशकों को सलाह है कि टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में लंबी अवधि के लिहाज से निवेश करें। डीएलएफ और टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयरों को मौजूदा भाव पर 1-3 दिनों की छोटी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख