शेयर मंथन में खोजें

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6500-6600 के दायरे में : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 6500-6595 का रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 6430 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगले हफ्ते मार्च वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी का निपटान 6500-6600 के दायरे में हो सकता है।

क्षेत्रों के लिहाज से बैंक, तेल-गैस और धातु मजबूत नजर आ रहे हैं, जबकि आईटी कमजोर दिख रहा है। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें, तो पेट्रोनेट एलएनजी के शेयर को 132 रुपये पर खरीदें। इसमें घाटा काटने का स्तर 130 रुपये का रखें, जबकि इसका छोटी अवधि का लक्ष्य भाव 136.50 रुपये है। यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर को 2508 रुपये पर खरीदें। इसमें 2490 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका छोटी अवधि का लक्ष्य भाव 2570 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)

(शेयर मंथन, 19 मार्च 2014)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!