शेयर मंथन में खोजें

अच्छी गिरावट पर करें खरीदारी : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सुस्त नजर आ रहा है और ऊँचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव रहेगा।

अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों से कमजोर संकेत मिलने की वजह से मुनाफावसूली की स्थिति रहेगी। इस हफ्ते में घरेलू बाजार में छुट्टी का माहौल रहने वाला है। इस समय कारोबार करने से बचना ठीक रहेगा। मेरा मानना है कि हफ्ते भर में निफ्टी का दायरा 5600-5800 के बीच रह सकता है। कारोबारियों और निवेशकों को मेरी राय है कि वे छोटी अवधि में मुनाफावसूली करें। हालाँकि बाजार में अच्छी गिरावट आने पर चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और एफएमसीजी अच्छे दिख रहे हैं, लेकिन कैपिटल गुड्स कमजोर नजर आ रहा है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012)

Comments  

ajit
+1 # ajit -0001-11-30 05:53
how can i get entry in share trading....pls guide anyone...

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!