शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5800-5900 के दायरे में : राजेश जैन (Rajesh Jain)

वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव पड़ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5800-5900 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है अमेरिका में फिस्कल क्लिफ को लेकर चिंता दूर होने पर ही घरेलू बाजार में नयी चाल नजर आयेगी। यह हफ्ता वायदा निपटान का होने की वजह से बाजार एक दायरे में रहेगा। मेरा मानना है कि दिसंबर निफ्टी का निपटान 5800-5900 के बीच हो सकता है।
निवेशकों को मेरी राय है कि बाजार में अच्छी गिरावट आने पर चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। निवेश का नजरिया कम से कम एक वर्ष का रखें। मुझे क्षेत्रों में कोई खास चाल नजर नहीं आ रही है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख