शेयर मंथन में खोजें

बजट तक निफ्टी (Nifty) का दायरा 5800-6000 : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है और बजट तक निफ्टी (Nifty) का दायरा 5800-6000 के बीच रह सकता है।

मेरा माना है कि बजट के बाद ही घरेलू बाजार में नयी चाल देखने को मिलेगी।
कारोबारियों को मेरी राय है कि घाटा काटने का स्तर रख कर एक-दिनी सौदे करते रहें। निवेशकों को मेरी सलाह है कि मौजूदा समय में निवेश करने में सावधानी बरते। निवेशकों के लिए अच्छा तो यह होगा कि बजट के बाद ही निवेश की योजना बनायें। बाजार में सुस्ती को देखते हुए क्षेत्रों में स्पष्ट दिशा नहीं दिख रही है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 18 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!