शेयर मंथन में खोजें

मध्यम अवधि में निफ्टी (Nifty) का दायरा 5850-6050 : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5900-6000 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि अब बाजार की नजर आरबीआई के कदम पर लग गयी है। आरबीआई 19 मार्च 2013 को मौद्रिक नीति की समीक्षा करने वाला है। इसके बाद ही बाजार में स्पष्ट दिशा देखने को मिलेगी। तब तक मुझे निफ्टी का दायरा 5850-6050 के बीच दिख रहा है। अगर अमेरिकी बाजार में गिरावट आती है, तो इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और एफएमसीजी ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि इन्फ्रा और धातु कमजोर दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि बाजार की चाल साफ दिखने पर ही निवेश करें। अभी इंतजार करना ही निवेशक के लिए अच्छी रणनीति होगी। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 11 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख