शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 5800-6000 के दायरे में : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) 5800-6000 के दायरे में रहेगा। अगर बाजार इस दायरे के ऊपर-नीचे जाता है, तो यह बाजार के लिए अच्छा या खराब सिद्ध होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊँचे स्तरों पर दबाव नजर आ रहा है और इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ता दिख रहा है। मेरा कहना है कि मई के महीने में घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर रह सकता है। अभी बाजार की नजर आरबीआई की आगामी बैठक पर लगी हुई है।
मेरा मानना है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 0.25 अंकों की कटौती कर सकता है।
घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से क्षेत्रों में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के लिए चुनिंदा शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करें यानी बाजार में जब भी गिरावट आये अच्छे शेयरों में खरीदारी करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख