शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5930 पर मजबूत समर्थन : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5930-6050 का रहेगा।
निफ्टी को 5930 के स्तर पर मजबूत सहारा मिल रहा है। मेरा मानना है कि जब तक निफ्टी 5930 के ऊपर है, तब तक इसमें और गिरावट की संभावना कम है और यह 6050 तक चढ़ सकता है। मेरा कहना है कि रुपये के मुकाबले डॉलर में तेजी बाजार के लिए ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। क्योंकि अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है, तब तक घरेलू बाजार को मजबूत सहारा मिल रहा है। अब घरेलू बाजार की नजर आगामी 17 जून को होने वाली आरबीआई की बैठक पर है। इस बैठक में आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है?
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और रियल्टी ठीक नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि अभी नये शेयरों की खरीदारी करने से बचें। अगर नया निवेश करना है तो म्यूचुअल फंड में करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 04 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!