शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) की दिशा 6100 की ओर : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5960-6050 का रहेगा। 
आने वाले समय में निफ्टी 6100 के स्तर तक जा सकता है। मौजूदा स्तरों पर निफ्टी को 5950-5970 के दायरे में मजबूत सहारा मिल रहा है। कारोबारियों को सलाह है कि निफ्टी 5950-5970 के स्तर पर खरीदारी सौदे कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 5940 का रखें। मेरा कहना है कि आने वाले समय में नीतिगत ब्याज दरों को लेकर आरबीआई क्या कदम उठाता है? इस पर भी बाजार की नजर लगी हुई है। मुझे नीतिगत ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम दिख रही है। हालाँकि आरबीआई सीआरआर में कुछ बदलाव कर सकता है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी ठीक नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि घरेलू बाजार में हर गिरावट में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा  नया निवेश म्यूचुअल फंड में भी कर सकते हैं। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!