शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 3,300 पर कड़ी बाधा

राम गुप्ता, प्रेसिडेंट, यूनिकॉन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस

आज भारतीय शेयर बाजारों में कोई खास हलचल दिखने की संभावना नहीं है। सेंसेक्स के लिए करीब 10,500 पर और निफ्टी के लिए 3,300 पर कड़ी बाधा दिख रही है। पिछले दिनों बाजारों में आयी मजबूती के बाद आज या कल के कारोबार में मुनाफावसूली हो सकती है।

आरबीआई ने ब्याज दरों के  मोर्चे पर जो कदम उठाये हैं, उनका वास्तविक असर अप्रैल-मई से ही दिखना शुरू होगा। कंपनियों के नतीजे आने का दौर शुरू होने वाला है, ऐसे में बाजारों में ‘देखो और इंतजार करो’ का माहौल रह सकता है। अग्रिम कर वसूली से मोटे तौर पर यह अनुमान लग गया है कि कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे कैसे रहेंगे। यदि किसी नतीजे में कोई खास बड़ा उलटफेर न हो, तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि ये नतीजे बाजार की धारणा में शामिल हैं।
आने वाले कुछ कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 10,000 से 10,500 के बीच जमने (कंसोलिडेशन) की कोशिश करता नजर आ सकता है। बैंकिंग कंपनियों के नतीजे बेहतर आने की ही उम्मीद लग रही है। लेकिन कारोबारियों की ओर से बैंकिंग शेयरों में छोटी अवधि में मुनाफावसूली की जा सकती है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख