शेयर मंथन में खोजें

चुनिंदा खरीदारी का समय

राम गुप्ता, प्रेसिडेंट, यूनिकॉन फाइनेंशियल सॉल्यूशंस

आज बाजार 2-3% नीचे जा सकता है, पर दोपहर बाद संभलने की उम्मीद रहेगी। बाजार में इस समय काफी घबराहट है। लेकिन जो वास्तव में निवेशक हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

ज्यादातर बुरी खबरों का असर बाजार पर हो चुका है। इस समय निवेशकों को चुनिंदा खरीदारी करके अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि अपने पैसे से ही निवेश करें, उधारी पर सौदे नहीं करें। कुछ लोग सेंसेक्स की 2008-09 की ईपीएस के अनुमान को घटा कर 900 रुपये मान रहे हैं। अगर उसे लेकर भी चलें तो सेंसेक्स इस समय 9 के पीई अनुपात पर आ गया है, जो इसके इतिहास के सबसे निचले स्तरों में से है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन