शेयर मंथन में खोजें

Market Outlook: निफ्टी का भाला इस चाल में कितने मीटर जायेगा! शोमेश कुमार से बातचीत

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार ने बड़ी शानदार उछाल दर्ज की और पिछले कई महीनों से चल रहा दायरा अंततः ऊपर की ओर टूट गया।

साप्ताहिक रूप से सेंसेक्स 1,691 अंक या 3.2% उछल कर 54,278 पर और निफ्टी 475 अंक या 3.0% की छलाँग के साथ 16,238 पर बंद हुए। बाजार में इस नयी चाल से जगा जोश सेंसेक्स-निफ्टी को किन ऊपरी स्तरों तक ले जा सकता है? यदि ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्णिम भाले को सम्मान देते हुए पूछें तो निफ्टी का भाला इस बार कितने मीटर फेंका जायेगा! देखें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की यह बातचीत।

#StockMarkets​ #ShareMarket​ #Equity​ #Investment​ #BSE​ #NSE​ #Stocks​ #Sensex​ #Nifty​ #ShomeshKumar​ #InvestmentPicks​ #Share_Market_Tips​ #Latest_Stock_Market_Tips_In_Hindi​ #Equity​ #indianstockmarket

(शेयर मंथन, 09 अगस्त  2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन