शेयर मंथन में खोजें

बाजार में अभी और गिरावट का अंदेशा : गाबा

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक : शुक्रवार को बाजार मजबूत खुला, लेकिन मेरे बाधा स्तर 5555 से पलट गया और फिर इसमें तीखी गिरावट आयी। 

गुरुवार की उछाल के बाद मेरा मानना था कि “अगले कुछ दिनों में बाजार में और बढ़त आ सकती है।” लेकिन शुक्रवार के लिए मैंने कहा था कि सेंसेक्स के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 17,926 पर है। शुक्रवार को यह बिल्कुल इसी स्तर पर रुका। तकनीकी रूप से बाजार अभी कमजोर ही है। इसमें अभी और गिरावट आनी चाहिए, लेकिन ऐसा करने से पहले इसे 17,926 के समर्थन स्तर को काटना होगा। यह स्तर टूटने पर सेंसेक्स के लिए अगला समर्थन स्तर 17,619 पर है। ऊपर इसे 18,501 पर बाधा मिलेगी। 
पिछले हफ्ते बाजार टूटा और 5369 के निचले स्तर तक गया। इसका साप्ताहिक बंद स्तर 5396 रहा और यह इसने हमारे लक्ष्य को छू लिया। पिछले हफ्ते की शुरुआत में मैंने कहा था कि तकनीकी रूप से बाजार कमजोर लग रहा है और 5400-5360 का स्तर आने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। 
तकनीकी रूप से बाजार अब भी कमजोर ही लग रहा है और इसने मजबूती का कोई संकेत नहीं दिखाया है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में और भी निचले स्तर दिख सकते हैं। निफ्टी को 5360 पर सहारा मिल सकता है, लेकिन मजबूती की ओर बढ़ने के लिए इसे जोरदार ढंग से 5500 को पार करना होगा। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक हमें बाजार की दिशा नीचे की ओर ही माननी चाहिए। नीचे की ओर निफ्टी 5360, 5260 और 5240 तक फिसल सकता है। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह होगी कि जब तक निफ्टी 5500 को पार न कर ले, तब तक किसी भी उछाल में बिकवाली सौदे करने चाहिए। (Prakash Gaba, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2011)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"