शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस के 9 कागजी शेयर हैं, डिमैट कराने पर क्या मुझे बोनस भी मिलेगा?

मेरे पास साल 2009 से रिलायंस इंडस्ट्रीज के 9 शेयरों के प्रमाणपत्र हैं। अब मुझे वो बेचने हैं। जब ब्रोकर से संपर्क किया तो उसने कहा कि आपको डिमैट खाता खोलना होगा। अब आपसे मुझे यह जानना है कि 2009 से अब तक बोनस या कुछ और मुझे मिलेगा या जो 9 शेयर हैं वही मेरे डीमैट में आयेंगे?
- राजेश

धर्मेश शाह की सलाह :

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अपने इन शेयरों के बारे में आप ध्यान दें कि कंपनी ने नवंबर 2009 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयरों की घोषणा की थी। अगर आपने रिलायंस के शेयर इस बोनस इश्यू की रिकॉर्ड तिथि 26 नवंबर 2009 से पहले खरीदे थे तो आप बोनस शेयरों के अधिकारी होंगे और आज की तारीख में आपके नाम से रिलायंस के 18 शेयर होंगे। धर्मेश शाह, आईसीआईसीआई डायरेक्ट (Dharmesh Shah, ICICI Direct)

(शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2015)
जाने-माने विश्लेषकों से अपने प्रश्नों के जवाब पाने के लिए [email protected] पर अपने नाम, शहर, मोबाइल नंबर के साथ अपना सवाल भेजें।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!