शेयर मंथन में खोजें

Bank Nifty-Nifty Prediction for tomorrow : साल के आखिरी हफ्ते में जारी रह सकती है उठा-पटक

Expert Vikas Sethi : बाजार में हाल के दिनों में काफी अच्छी तेजी देखने को मिली थी, मगर बीता हफ्ता उठा-पटक वाला रहा। मेरा अनुमान है कि साल 2023 के आखिरी सप्ताह में बाजार की चाल सुस्त रह सकती है। मगर जनवरी में और उसके बाद चुनाव तक बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

ऐसे में मेरी सलाह है कि निवेशकों को अच्छे स्टॉक का चुनाव करना चाहिए और जिन स्टॉक के भाव काफी भाग गये हैं, उनमें आंशिक मुनाफावसूली करनी चाहिए। मौजूदा बाजार में गिरावट को खरीदारी के मौके की तरह देखें और जिन अच्छे स्टॉक में पोजीशन ले चुके हैं, उन्हें होल्ड करें। बैंक निफ्टी-निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये सेठी फिनमार्ट के विकास सेठी के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख