शेयर मंथन में खोजें

Karur Vysya Bank Ltd Share Latest News : 154 का स्तर होगा अहम, जोखिम क्षमता को समझें

नीरज : मैंने करूर वैश्य बैंक 165.50 रुपये के भाव पर खरीदा है। इस पर लंबी अवधि का नजरिया बतायें।

Expert Shomesh Kumar : इस स्टॉक में आप 154 रुपये के स्तर को ध्यान में रखते हुए बने रह सकते हैं। लंबी अवधि में अगर निफ्टी बैंक अच्छा करेगा, तो ये स्टॉक में चलेगा। लेकिन आपको 154 का स्तर ध्यान में रखना होगा। इस स्तर के नीचे जाने पर इसमें कम से कम 10% तक की गिरावट आ सकती है और ये 130 रुपये के स्तर तक जा सकता है। लेकिन इस स्तर पर भी लंबी अवधि के लिहाज से सकारात्मकता बनी रहेगी। अपनी जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर इन दोनों स्तरों को आप स्टाप लॉस के तौर पर देख सकते हैं।

(शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख