शेयर मंथन में खोजें

Nifty-Bank Nifty Prediction for tomorrow : इन बैंकों पर लगाएँ दाँव, होगा मुनाफा

Expert Mayuresh Joshi : हम बाजार के स्‍तरों पर काम नहीं कर रहे हैं। हमारा मानना है कि ये साल निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के चुनिंदा बैंकों के नाम रहने वाला है। निजी क्षेत्र के बैंकों में हमें इंडसइंड बैंक ठीक-ठाक लग रहा है और एचडीएफसी बैंक पर भी हमारा भरोसा है क्‍योंक‍ि पिछले साल यह बैंक शांत रहा था।

इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र में बैंक ऑफ इंड‍िया और केनारा बैंक में तेजी को लेकर हम काफी बुलिश हैं। बैंक निफ्टी के बारे में और जानकारी के लिए देखिये विलियम ओ नील के इक्विटी रिसर्च प्रमुख मयुरेश जोशी के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।

(शेयर मंथन, 07 जनवरी 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख