शेयर मंथन में खोजें

हर्षद चेतनवाला से जानें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड ग्रोथ में निवेश कैसे करें?

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड आज के समय में लार्ज एंड मिड कैप कैटेगरी का एक शीर्ष प्रदर्शन करने वाला फंड बन चुका है।

 यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो अपने पोर्टफोलियो में स्थिरता (Stability) के साथ ग्रोथ की संभावना (Growth Potential) भी चाहते हैं। पिछले दो से तीन वर्षों में इस फंड ने बेहतरीन रिटर्न्स देकर खुद को मार्केट के टॉप परफॉर्मिंग फंड्स में शामिल कर लिया है। वर्तमान समय में यह फंड लगभग 94% इन्वेस्टेड है, यानी इसकी अधिकांश पूंजी सक्रिय रूप से बाजार में लगी हुई है। फंड का पोर्टफोलियो काफी संतुलित है करीब 60% निवेश लार्ज कैप कंपनियों में किया गया है, जबकि 37% मिड कैप कंपनियों और शेष 3% स्मॉल कैप स्टॉक्स में निवेश किया गया है। इस संरचना से फंड को स्थिरता और विकास, दोनों का फायदा मिलता है। लार्ज कैप कंपनियां फंड को मजबूती और स्थिर रिटर्न देती हैं, वहीं मिड कैप कंपनियां इसे अल्फा जनरेट करने यानी अतिरिक्त रिटर्न कमाने का मौका देती हैं। यही संतुलन इस फंड की सबसे बड़ी ताकत है। बीते सालों में जब मार्केट में उतार-चढ़ाव रहा, तब भी इस फंड ने कंसिस्टेंट परफॉर्मेंस दिखाया और निवेशकों को निराश नहीं किया।


(शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख