शेयर मंथन में खोजें

सीडीएसएल के चार्ट पर बन रहा है वेज पैटर्न, किन स्तरों पर रखें नजर?

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार, सीडीएसएल के चार्ट पर इस समय वेज (Wedge) पैटर्न बनता हुआ दिखाई दे रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि इस पैटर्न में ऊपर की ओर झुकती रेजिस्टेंस लाइन और नीचे से ऊपर जाती सपोर्ट लाइन शेयर को एक संकरे दायरे में ले आती हैं। ऐसी स्थिति में आमतौर पर निवेशक ब्रेकआउट का इंतजार करते हैं, क्योंकि उसी के बाद अगली बड़ी चाल की दिशा स्पष्ट होती है।

सीडीएसएल  में 1450 रुपये का स्तर बेहद महत्वपूर्ण है। यदि शेयर इस स्तर के ऊपर मजबूती के साथ क्लोजिंग देता है, तो 1650 से 1670 रुपये तक की रिकवरी की संभावना बन सकती है। यह स्तर पिछले महत्वपूर्ण ब्रेकडाउन और रेजिस्टेंस जोन से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए फिलहाल निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय 1450 रुपये के आसपास शेयर की चाल पर नजर रखनी चाहिए। यदि यहां से मजबूत ब्रेकआउट मिलता है, तो आगे की तेजी के संकेत और मजबूत हो सकते हैं।


(शेयर मंथन, 14 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख