शेयर मंथन में खोजें

JM Financial Ltd Share Latest News: जल्दबाजी में न करें बिकवाली, स्टॉक की चाल देखकर लें फैसला

Expert Sandeep Jain: इस स्टॉक में लोगों को जल्दबाजी में बिकवाली से बचना चाहिए। कोई खबर आती है, तो उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। ऐसे में स्टॉक के मूल्य सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं, क्योंकि एकदम से बिकवाली का दबाव बढ़ता है और स्टॉक सर्किट में चला जाता है।

Bank Nifty Prediction : 49000 के आसपास अटक सकता है बैंक निफ्टी

Expert Shomesh Kumar : बैंक निफ्टी में आगे अटकने के हालात बन रहे हैं। 49000 के स्तर के आसपास पहुँचने पर इसमें रुकावट आयेगी। इस सूचकांक में 46000 के ऊपर की हर गिरावट खरीदारी करने के लिए अच्छी है। यहाँ से इसमें 48500 और 49000 के स्तर तक देखने को मिल सकते हैं।

Nifty Prediction : कंसोलिडेशन में रहेगा बाजार, केंद्र में आयेंगे लार्जकैप स्टॉक

Expert Shomesh Kumar : बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। अब इसके बाद 5-6 कारोबार सत्र के बाद ज्यादातर समय लार्जकैप स्टॉक केंद्र में रहेंगे। ये मार्च के अंतिम 12-15 दिनों में देखने को मिलती है। मुझे लगता है कि अभी लार्जकैप स्टॉक तेजी की ओर झुकाव के साथ कंसोलिडेशन में रहेंगे और मिडकैप स्टॉक भी कंसोलिडेशन में रहेंगे।

Page 1045 of 1704

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!