शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का पहली तिमाही में मुनाफा 1% बढ़ा, एनआईआई में 5.7% की बढ़ोतरी

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में पहली तिमाही में 1% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। मुनाफा 16884.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,035 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 17.7% गिरा है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 5.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 47.3% बढ़ा, एनआईआई 40% बढ़ा

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 47.3% बढ़ा है। मुनाफा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में आईटीसी का मुनाफा सपाट, आय 7% बढ़ी

FMCG की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में सपाट रहा है। मुनाफा 4902 करोड़ रुपये से बढ़कर 4917 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय में 7% की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

Page 54 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख