शेयर मंथन में खोजें

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 47.3% बढ़ा, एनआईआई 40% बढ़ा

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का मुनाफा पहली तिमाही में 47.3% बढ़ा है। मुनाफा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.1 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 40% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एनआईआई 224.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 293.2 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 2.94% से घटकर तिमाही आधार पर 2.84% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 0.86% से घॉकर 0.47% के स्तर पर आ गया है। बैंक के जमा में 42.2% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का जमा 5,722 करोड़ रुपये से बढ़कर 8137 करोड़ रुपये हो गया है। रिटेल जमा की हिस्सेदारी जून 2024 में बढ़कर 78.9% हो गया है। कासा रेश्यो में सुधार देखने को मिला है और यह 14.9% से बढ़कर 17.7% हो गया है। बैंक की कुल आय में 31.8% की वृद्धि देखने को मिली है और यह 275.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 363.4 करोड़ रुपये हो गया है। हालाकि फंड लागत में बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 7% से बढ़कर 7.6% हो गया है। बैंक के कॉस्ट टू इनकम रेश्यो में बढ़त देखी गई है और यह 57.5% से बढ़कर 60.3% के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का शेयर 1.37% चढ़ कर 200.01 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 2 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख