शेयर मंथन में खोजें

विप्रो के बायबैक को शेयरधारकों से मंजूरी मिली

आईटी (IT) कंपनी विप्रो के शेयरधारकों से शेयर बायबैक को मंजूरी मिली है। शेयरधारकों से 12000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी मिल चुकी है। एक्सचेंज को साझा की गई जानकारी में स्क्रूटनाइजर रिपोर्ट
के मुताबिक इसकी जानकारी मिली है। विप्रो बोर्ड ने 26.96 करोड़ शेयरों के बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी 445 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक करेगी।

मारुति सुजुकी ने दो नए सोलर पावर इकाई लगाने पर शुरू किया काम

ऑटो सेक्टर की दिग्गग कंपनी मारुति सुजुकी ने दो नए सोलर पावर इकाई लगाने पर काम शुरू कर दिया है। कंपनी कार्बन न्यूट्रिलिटी पर किए गए वादे को पूरा करने के लिए कंपनी अपने इकाई में सोलर पावर इकाई लगा रही है। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि दो नए पावर प्लांट्स लगाने पर काम शुरू कर चुकी है।

जेबीएफ पेट्रोकेमिकल में गेल ने 2100 करोड़ रुपये की पूंजी डाली

देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने निजी क्षेत्र की दिवालिया केमिकल कंपनी जेबीएफ (JBF) पेट्रोकेमिकल में 2100 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। गेल ने बैंकरप्सी प्रक्रिया के तहत जेबीएफ पेट्रोकेमिकल का अधिग्रहण किया है। गेल को मार्च में बैंकरप्सी कोर्ट से जेबीएफ के अधिग्रहण के लिए मंजूरी मिली थी।

Page 257 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख