शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा

ऑटो की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1269 करोड़ रुपये से बढ़कर 1549 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी के स्टैंडअलोन आय में 30.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।

चौथी तिमाही में ओएनजीसी मुनाफे से घाटे में आई

सरकारी ऑयल ऐंड गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने चौथी तिमाही में बहुत ही कमजोर नतीजे पेश किए हैं। ओएनजीसी चौथी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने 11044.8 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 247.7 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है। कंपनी की आय में भी 5.9% की कमी आई है। आय 38583.3 करोड़ रुपये से घटकर 36292.6 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में शानदार तेजी, निफ्टी बैंक ने रिकॉर्ड स्तर छुआ

 अमेरिका में कर्ज सीमा पर सहमति से वैश्विक बाजारों में बड़ी तेजी देखने को मिली। एशिया के बाज़ारों में 1-1.5% का उछाल देखने को मिला। आपको बता दें कि यह समझौता रविवार को दोनों पक्षों के बीच बनी। 31 मई को अमेरिकी कांग्रेस में समझौते पर वोट डाली जा सकती है। इस समझौते को पूरा होते ही अगले 2 सालों के लिए कर्ज सीमा बढ़ जाएगी। समझौते से पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में दमदार वापसी देखने को मिली।

Page 261 of 7251

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख